Punjab and Sindh Bank Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है । पंजाब एंड सिंध बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर ( Relationship Manager ) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 30 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर आवेदन पूरा कर सकते हैं ।
Punjab and Sindh Bank Recruitment 2025 कितने पदों पर होगी भर्ती ?
पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा निकाली गई इस भर्ती में कुल 30 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी । आरक्षण के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है :
- अनुसूचित जाति (SC): 4 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 2 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 8 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 3 पद
- अनारक्षित (UR): 13 पद
Punjab and Sindh Bank Recruitment 2025 योग्यता क्या होनी चाहिए?
रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है । साथ ही अगर अभ्यर्थी ने एमबीए (MBA) किया है , तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी । इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है ।
Punjab and Sindh Bank Recruitment 2025 आयु सीमा
इस पद के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है । आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी ।
Punjab and Sindh Bank Recruitment 2025 आवेदन शुल्क
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 100 रुपये रखा गया है ।
- जबकि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का शुल्क देना होगा ।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है ।
Punjab and Sindh Bank Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा :
रिटन टेस्ट – सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी ।
स्क्रीनिंग – लिखित परीक्षा के बाद स्क्रीनिंग की प्रक्रिया होगी ।
इंटरव्यू – अंतिम चरण में इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा ।
Punjab and Sindh Bank Recruitment 2025 वेतनमान
रिलेशनशिप मैनेजर पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को बैंक के नियमों के अनुसार आकर्षक वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे । हालांकि सैलरी की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है ।
Punjab and Sindh Bank Recruitment 2025 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- ग्रेजुएशन और MBA की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो जिस पर सिग्नेचर किया गया हो
Punjab and Sindh Bank Recruitment 2025 आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
- ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें ।
- मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें ।
- सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें ।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें ।
- आवेदन पत्र को सब्मिट करें और इसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें ।
इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें । बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है ।
महत्वपूर्ण लिंक
All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।






